Allahabad High Court
RAMKUMAR @ BADEversusSTATE OF U.P. AND ANOTHER
- Decided
- Bench
- GAUTAM CHOWDHARY
Holding
The High Court conditionally stayed the execution of the NBW for 15 days, subject to the applicant’s appearance and filing of a bail application.
Summary
The applicant, Ramkumar @ Bade, filed an application under Section 528 of the BNSS seeking to set aside a non-bailable warrant (NBW) dated 17-06-2022 issued by the Civil Judge (J.D.) of Jalaun in a case arising from an Arms Act charge (Section 3/25). The applicant argued that the NBW was issued because he failed to appear on the scheduled date and requested its cancellation. The opposing counsel contended that the lower court had sufficient basis for the warrant and that the applicant's arguments were weak. The High Court, after hearing both sides, directed that the NBW would remain in a state of suspension for 15 days provided the applicant appears before the trial court and files a bail application within that period. The court warned that failure to comply would allow the trial court to take necessary action, including execution of the warrant.
Issues considered
- Whether the non-bailable warrant issued on 17-06-2022 can be set aside under Section 528 of the BNSS.
- Whether the applicant's failure to appear justifies the continuation of the warrant.
Legislation cited
Subjects
- bail
- Section 528
- non-bailable warrant
- Arms Act
- court order suspension
Judgment
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
APPLICATION U/S 528 BNSS No. - 37239 of 2026
Ramkumar @ Bade
.....Applicant(s)
Versus
State of U.P. and Another
.....Opposite
Party(s)
Counsel for Applicant(s) : Ram Murti Yadav
Counsel for Opposite Party(s) : G.A.
Court No. - 75
HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J.
1. आवेदक की ओर से धारा 528 बी.एन.एस.एस. के अन्तर्गत यह आवेदन पत्र, मु.अ.सं. 01
सन 2009, अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना एट, जनपद जालौन में प्रेषित आरोप पत्र
दिनांक 03.01.2009 जिसमें सिविल जज (जू.डि.) जालौन, उरई, द्वारा पारित एन.बी.डब्लू
आदेश दि० 17.06.2022 को अपास्त करने एवं सम्पूर्ण कार्यवाही को अपास्त करने के
उद्देश्य से योजित किया गया है।
2. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता को सुना तथा पत्रावली
का परिशीलन किया।
3. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि आवेदकगण द्वारा इस न्यायालय में धारा 528
बी.एन.एस.एस. के अन्तर्गत यह वाद दायर करके उपरोक्त वाद में आवेदक के विरुद्ध निर्गत
दिनांकित उपरोक्त एन०बी०डब्लू० अधिपत्रों/आदेशों को अपास्त करने का अनुरोध किया गया
है।
4. विद्वान अपर शासकीय अधिवक्ता ने कथन किया कि प्रश्नगत मामलें में समुचित विवेचना के
उपरांत विचारण न्यायालय द्वारा पर्याप्त आधार पर प्रश्नगत आदेश पारित किया है तथा
आवेदक के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रश्नगत आदेश को अपास्त करने हेतु जो तर्क प्रस्तुत किए
गए वे बलहीन है।
5. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता ने पुनः यह अऩुरोध किया कि यह आवेदन पत्र, विचारण
न्यायालय द्वारा आवेदक के विरूद्ध निर्गत एन०बी०डब्लू०, 17.06.2022 के विरूद्ध दायर किया
गया है तथा नियत तिथि पर आवेदक के विचारण न्यायालय में अनुपस्थित हो जाने के कारण
उनके विरुद्ध उपरोक्त एन०बी०डब्लू० जारी कर दिया गया है, अब आवेदक अवर न्यायालय में
नियत तिथि पर उपस्थित होने को तत्पर हैं।
6. आवेदक के विद्वान अधिवक्ता के अनुरोध के दृष्टिगत यह आवेदन पत्र इस समुक्ति के साथ
अन्तिम रूप से निस्तारित किया जाता है कि यदि आवेदक आज से 15 दिन के अन्दर संबंधित
विचारण न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करते हैं तथा जमानत आवेदन पत्र प्रस्तुत
करते हैं, तो उनके जमानत आवेदन पत्र का निस्तारण नियमानुसार किया जाएगा।
NA528 No. 37239 of 2026
2
7. उपरोक्त वाद में पारित सभी कार्यवाही एन०बी०डब्लू० का क्रियान्वयन आज से 15 दिन के
लिए सुषुप्तावस्था में रहेगी।
8. यहाँ पर यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि आवेदक द्वारा इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित
नहीं किया जाता तो संबंधित विचारण न्यायालय नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने को
स्वतंत्र है।
(Dr. Gautam Chowdhary,J.)
September 8, 2026
S.Mishra
Digitally signed by :-
SHASHI MISHRA
High Court of Judicature at Allahabad
Checking your session…