Allahabad High Court
POONAM NISHAD AND ANOTHERversusSTATE OF UTTAR PRADESH AND 5 OTHERS
- Decided
- Bench
- GAUTAM CHOWDHARY
Holding
The petition is dismissed; no permanent injunction or protection order is granted.
Summary
The petitioners, two adult individuals in a live-in relationship, filed a writ seeking a permanent injunction restraining the respondents and their families from interfering with their cohabitation and requesting police protection. They submitted age proof and joint affidavits to demonstrate consensual adult relationship. The respondents contended that petitioner No.1 is already married and no divorce decree was produced, implying the petition lacks merit. The court, relying on the precedent Asha Devi and Another v. State of U.P. (Writ (C) No. 18743 of 2020), found no justification to grant the relief sought. Consequently, the court dismissed the petition without granting any injunction or protection order.
Issues considered
- Whether adult petitioners in a live-in relationship are entitled to a permanent injunction protecting their cohabitation under constitutional rights.
- Whether the alleged marital status of petitioner No.1, without proof of divorce, defeats the petitioners' standing to claim protection.
- Whether the court should issue a protection order against the respondents and their families.
Subjects
- live-in relationship
- permanent injunction
- right to life and liberty
- marital status
- protection order
- constitutional law
- family law
Judgment
HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
WRIT - C No. - 35811 of 2026
Poonam Nishad And Another
.....Petitioner(s)
Versus
State Of Uttar Pradesh And 5 Others
.....Respondent(s)
Counsel for Petitioner(s) : Imtyaz Ahmad
Counsel for Respondent(s) : C.S.C.
Court No. - 75
HON'BLE DR. GAUTAM CHOWDHARY, J.
1- याचीगण के विद्वान अधिवक्ता एवं विद्वान सी०एस०सी० को सुना तथा पत्रावली का
परिशीलन किया।
2- इस याचिका के माध्यम से, याचीगण एक परमादेश रिट जारी करने की मांग कर रहे हैं,
जिसमें प्रत्युत्तरदातागण को लिव-इन-रिलेशनशिप में याचिकाकर्ताओं के शांतिपूर्ण जीवन में
हस्तक्षेप न करने का निर्देश दिया जाए एवं संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश देने की मांग की
गयी है कि वे याचीगण को सुरक्षा प्रदान करें।
3- याचीगण के विद्वान अधिवक्ता ने तर्क प्रस्तुत किया कि याचीगण वयस्क हैं और वे अपनी
मर्जी और सहमति से बिना किसी दबाव के एक-दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप रह रहे हैं,
याचीगण ने अपने उम्र के समर्थन में अपने-अपने आधार कार्ड की प्रतिलिपि, याचिका के साथ
संलग्न किया है, जिनके अवलोकन से यह स्पष्ट है कि दोनों याचीगण बालिग हैं, याचिका में दिए
गए कथन याचीगण के संयुक्त हलफनामों द्वारा समर्थित हैं।याचीगण द्वारा स्वेच्छा से एक-दूसरे
के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे है। इसके अलावा यह भी अनुरोध किया गया है कि
निजी प्रत्युत्तरदाता और परिवार के अन्य सदस्य याचीगण द्वारा एक साथ रहने के कारण नाराज
हो गए हैं और उनके द्वारा याचीगण को धमकी दी जा रही है और उन्हें परेशान किया जा रहा है
जिसके कारण याचीगण के जीवन को गंभीर खतरा है।
4- विद्वान ए०सी०एस०सी० ने तर्क प्रस्तुत किया कि याची सं० 1 पूर्व से ही शादीशुदा महिला
है। इस स्तर पर उन्होंने न्यायालय का ध्यान इस ओर भी आकृष्ट किया कि याची सं०
1 द्वारा अपने तलाक/विवाह-विच्छेद के संबंध में कोई कथन नहीं किया गया और न ही कोई
इससे संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किया गया, जिससे प्रतीत होता है कि याची सं० 1 का उसकी
पति से विवाह-विच्छेद नहीं हुआ है।उन्होंने अपने तर्क के समर्थन में न्यायालय का ध्यान इस
न्यायालय की द्वयपीठ द्वारा निर्णीत वाद Asha Devi and Another vs. State of U.P.
and others passed in Writ (C) No. 18743 of 2020 की नजीर एवं अन्य बहुत सी
नजीरों की ओर आकृष्ट किया। अन्ततः उन्होंने अनुरोध किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए
तर्को एवं नजीरों को देखते हुए याचीगण वांछित अनुतोष प्राप्त करने के अधिकारी नहीं है एवं
यह याचिका निरस्त किए जाने योग्य है, तद्नुसार याचीगण की याचिका निरस्त कर दी जाय।
5- विद्वान ए०सी०एस०सी०गण के तर्को के परिप्रेक्ष्य में इस न्यायालय की द्वयपीठ द्वारा निर्णीत
वाद Asha Devi and Another vs. State of U.P. and others passed in Writ (C)
No. 18743 of 2020
WRIC No. 35811 of 2026
2
की को देखते हुए एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर याचीगण को उनके द्वारा
वांछित अनुतोष प्रदान किए जाने का कोई औचित्य नहीं है तथा यह याचिका निरस्त किए जाने
योग्य है।
6- तद्नुसार वाद के गुण दोष पर बिना कोई टिप्पणी किए हुए यह याचिका निरस्त की जाती
है।
(Dr. Gautam Chowdhary,J.)
September 9, 2026
CP.sahani
Digitally signed by :-
CHANDRA PRAKASH SAHANI
High Court of Judicature at Allahabad
Checking your session…